NCR NEWS

डीएम ने भेजा 4 सरकारी भवनों को नोटिस अग्नि सुरक्षा मनकों को नहीं कर रहे थे पूरा

नोएडा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन तथा जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में फायर सेफ्टी के संबंध में विशेष अभियान विभागीय अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर चार कार्यालयों में मानक पूरे न पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें नोटिस जारी करते हुए समयबद्ध तरीके से अग्निशमन यंत्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। 4 कार्यालयों में जिन्हे नोटिस जारी किया गया है उसमें एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर नोएडा, जनरल मैनेजर इंजीनियरिंग तृतीय तल एफसीआई सेक्टर 24, महानिदेशक दीपस्तंभ व दीपपोत महानिदेशालय दीप भवन सेक्टर 24 नॉएडा तथा प्रबंधक भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण सेक्टर 1 नोएडा को नोटिस जारी किया गया है । डीएम ने अपने नोटिस में इसमें सभी अधिकारियों को मानकों के अनुसार अग्निशमन यंत्र सरकारी कार्यालय में स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व में जिलाधिकारी के द्वारा 125 सरकारी कार्यालय के अधिकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इस संबंध में अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, और जनपद के सभी कार्यालयों में फायर सेफ्टी के संबंध में यंत्र स्थापित करने की कार्रवाई की जा रही है ।

 

Related posts

गाजियाबाद में मनाया गया 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल 

First Opinion News

उत्तर प्रदेश कल्चरल फोरम एवं नेफोमा ने पुलिस चौकियों को स्टील की बेंच और पौधे किए भेंट।

First Opinion News

नोएडा मे धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

firstopinion