नोएडा भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के संगठन विस्तार को लेकर आज निठारी गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रोहतास ने और संचालन महानगर अध्यक्ष महेश तंकर ने किया।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बी.सी. प्रधान के अनुसार संगठन की लोकप्रियता को देखते हुए निठारी गांव में भारी संख्या में लोग संगठन से जुड़े।

ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण गांव के लोग परेशान हैं, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्राधिकरण ने ध्यान नहीं दिया तो उन्हें गांवों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दोहराया कि संगठन पूरी तरह किसान और मजदूरों के साथ खड़ा है।
इस बैठक में नरेश शर्मा, पियूष अंबावता, मनोज शर्मा, सन्नी कौशिक, नीरज जाटव, अकरम, प्रशांत, अरुण, नितिन, मनोज सैन, राहुल अंबावता, परविंदर, जयकिशन, कौशल, रवि जाटव, विमल शर्मा, अनिल नागर, अरविंद कुमार, अरुण कुशवाह समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने भाकियू लोकशक्ति की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर परिवहन मंत्री ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर उपाध्यक्ष हरि अवाना, युवा महानगर अध्यक्ष राजकुमार मोनू, युवा उपाध्यक्ष गोविन्द अंबावता, हरेन्द्र बैसोया, बबलू यादव, विजयपाल भाटी, सुनील अंबावता, अरुण गौतम, लोकेश चौहान, कालू तंवर, बंटी सोलंकी, शफीक, राहुल यादव, पूरण यादव, अजय चौहान, दीपक गौतम आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
