माँ भूड़ावाली देवी मंदिर के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण में खर्च होंगे 1 करोड़ 5 लाख।
ग्रेटर नोएडा के सिरसा माचीपुर स्थित प्रसिद्ध माँ भूड़ावाली देवी मंदिर के नवीनीकरण एवं विकास कार्य किया जा रहा है, जिसका आज क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ।
इस विकास कार्य के पूर्ण होने पर मंदिर परिसर को बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि माँ भूड़ावाली देवी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा धार्मिक स्थलों का विकास एवं सौंदर्यीकरण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।
1 करोड़ 5 लाख का आएगा खर्चा।
इस परियोजना के पूर्ण होने में लगभग 1करोड़ 5 लाख का अनुमानित खर्चा आएगा। इस नवीनकरण के के बाद श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और मंदिर परिसर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। साथ ही, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने से सिरसा माचीपुर और आसपास के क्षेत्र में पर्यटन एवं स्थानीय विकास के नए अवसर भी मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि, विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और विरासत से जुड़े स्थलों का संरक्षण एवं विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण है। माँ भूड़ावाली देवी मंदिर का यह विकास कार्य इसी सोच का परिणाम है, माँ का आशीर्वाद क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे और जेवर क्षेत्र निरंतर विकास, समृद्धि एवं खुशहाली की ओर आगे बढ़ता रहे।
