NCR NEWS

नोएडा में होगा प्रो रेसलिंग लीग सीजन-5 का आगाज़, 1.5 करोड़ की कुश्ती होगी मुख्य आकर्षण

 नोएडा स्टेडियम में आयोजित हो रही प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) को लेकर शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में लीग आयोजकों द्वारा एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के दौरान लीग से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। इस अवसर पर लीग की आयोजक एवं नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बताया कि भारत की प्रतिष्ठित फ्रेंचाइज़ी आधारित कुश्ती प्रतियोगिता प्रो रेसलिंग लीग की शुरुआत 15 जनवरी से हो चुकी है,भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह के नेतृत्व में भारतीय कुश्ती के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए प्रो रेसलिंग लीग 2026 अपने अब तक के सबसे बड़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्करण के साथ सामने आ रही है। यह लीग इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली ऐसी कुश्ती लीग है, जो इतने व्यापक वैश्विक स्तर पर आयोजित की जा रही है और पहली बार जापान के विश्वस्तरीय पहलवान भी इसमें भाग ले रहे हैं। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा मान्यता प्राप्त यह प्रतिष्ठित लीग 15 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित की जा रही है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 1 फरवरी को खेला जाएगा, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रो रेसलिंग लीग 2026 में इस बार कुल 17 देशों के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें भारत, ईरान, अज़रबैजान, मंगोलिया, जापान, पोलैंड, कनाडा, जॉर्जिया सहित कई प्रमुख कुश्ती राष्ट्र शामिल हैं। जापान जैसे देश के खिलाड़ियों की भागीदारी ने इस लीग को वास्तविक अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। लीग के विजेता फ्रेंचाइज़ी को 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 75 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 2.5 लाख, डेली प्लेयर ऑफ द मैच को 50,000, फाइटर ऑफ द मैच को 25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। पीडब्ल्यूएल 2026 को और अधिक दर्शकप्रिय और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए इसके फॉर्मेट में अहम बदलाव किए गए हैं।

इस सीज़न में कुल छह फ्रेंचाइज़ी टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी जिसमें टाइगर्स ऑफ मुंबई डेंगल्स, महाराष्ट्र केसरी, यूपी डोमिनेटर्स, पंजाब रॉयल्स, हरियाणा थंडर्स और दिल्ली डेंगल वॉरियर्स हैं। इस अवसर पर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि प्रो रेसलिंग लीग 2026 न केवल भारतीय कुश्ती को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने जा रही है, बल्कि यह नोएडा को वैश्विक खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

इस मौके पर लीग के आयोजक अखिल गुप्ता और चेयरमैन दयान फारूखी, नोएडा सिटीजन फोरम के महासचिव प्रशांत त्यागी,अविनाश सिंह,भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष डॉ एस पी देशवाल आदि मौजूद थे।

Related posts

Modinagar:युवराज सिंह और संजय कौशिक की याद में एम एम कॉलेज के छात्रों ने निकाला जुलूस। 

First Opinion News

महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 14 लाख नोएडा साइबर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

First Opinion News

मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार,चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद 

First Opinion News

Leave a Comment