NCR NEWS

महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 14 लाख नोएडा साइबर क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

 

नोएडा साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को फोन करके डिजिटल अरेस्ट करते थे और फिर उनसे मोटी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लिया करते थे। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम ब्रांच नोएडा ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अभियुक्त ने पीड़िता को फोन करके खुद को टेलीकॉम डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताया और पीड़िता को इन लीगल एडवर्टाइजमेंट हरासमेंट मे दोषी पाए जाने की बात कही। अभियुक्त ने पीड़िता को गिरफ्तारी का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। फिर अभियुक्त ने पीड़िता से अपने खाते में 14 लाख ₹5000 ट्रांसफर कराए। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अभियुक्त और अभियुक्त का एक दोस्त ने यस बैंक में अकाउंट खुलवाया था। जिसमें यह इस तरह की धोखाधड़ी क्या करते थे। साइबर क्राइम ब्रांच ने जब इस खाते की जांच की एक नहीं पूरे 21 और मामले मिले जिन में आरोपियों ने अलग-अलग जगह से 21 ट्रांजैक्शन कराए थे। पुलिस ने पीड़िता के 14 लाख ₹5000 की रकम से वापस दिला दीए है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश कर रही है शीघ्र उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। इस खाते को फ्रीज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरा चारा उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सुनहरा अवसर, आमदनी में होगी बढ़ोत्तरी ।

First Opinion News

डिवोशनल, म्यूज़िकल एवं सोशल सोसाइटी द्वारा “बाग़बान” कार्यक्रम का आयोजन

First Opinion News

गाज़ियाबाद में बदमाश कंपनी का भंडाफोड़, ऑनलाईन ठगी के आरोप में 5 गिरफ़्तार

firstopinion

Leave a Comment