NCR NEWS

अवैध सम्बन्ध बनी हत्या की वजह, पुलिस ने किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक की हत्या का खुलासा किया गया है। पुलिस ने हत्या में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों और शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और शव को ले जाने में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 2 जनवरी 2026 को एक महिला द्वारा थाना सेक्टर-126 में अपने पति अजय मुखिया (उम्र लगभग 24 वर्ष) की हत्या की सूचना दी गई थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-126 पर मुकदमा दर्ज किया गया।

 पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, बीट पुलिसिंग और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से जांच शुरू की। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 जनवरी को असगरपुर से रायपुर की ओर जाने वाले पुश्ता रोड से दो अभियुक्तों रामवचन मांझी और साजन मांझी उर्फ सज्जन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक अजय मुखिया अभियुक्त रामवचन का सगा साढ़ू था और दोनों रायपुर पुश्ता क्षेत्र में पास-पास झुग्गियों में रहते थे। अभियुक्त को संदेह था कि मृतक उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, जिसको लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। इसी रंजिश के चलते रामवचन ने अपने दूसरे साढ़ू साजन के साथ मिलकर अजय की हत्या की योजना बनाई।

विगत 28 दिसंबर को साजन ने अजय को शराब पीने के बहाने रायपुर क्षेत्र में बुलाया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे असगरपुर, सेक्टर-128 ले गए, जहां उसे अधिक मात्रा में शराब पिलाई गई। नशे की हालत में अजय को ई-रिक्शा से असगरपुर पुश्ता के सुनसान इलाके में ले जाकर पीटा गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को मिट्टी में छिपा दिया। अगले दिन शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने अपने परिचित अशोक को शामिल किया। तीनों ने मिलकर शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर ई-रिक्शा से घोड़ा फार्म/जिंदल फार्म के सामने पुश्ता रोड किनारे गहरे नाले में फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने इस मामले में अशोक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने शक से बचने के लिए मृतक की तलाश का नाटक भी किया। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे रामवचन मांझी, साजन मांझी उर्फ सज्जन मांझी और अशोक मांझी शामिल है।

Related posts

रॉन्ग साइड जाने से रोका तो ट्रैफिक कांस्टेबल पर पत्थर से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार।

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त एसएसपी ने दी ससम्मान विदाई

firstopinion

नोएडा में धर्मांतरण कर जबरन शादी कराने के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

Leave a Comment