NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद।

 

नोएडा के थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेन्स की सहायता से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए है।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद  के अनुसार

अभियुक्त रैकी करके भीड़भाड़ वाली मार्केट और कम्पनियों की पार्किंग से नोएडा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करते है और चोरी के वाहन को ऐसी जगह छुपाते है जहां पर लोगो का आना-जाना न हो, ये लोग समय-समय पर जगह बदलते रहते है। इनके द्वारा अब तक नोएडा, एनसीआर क्षेत्र में 100 से अधिक वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया है। पूछताछ पर इनके द्वारा बताया गया कि इनसे बरामद 1-मोटरसाइकिल रजि0 नं0 यूपी16बीएल-7217 को इन दोनो ने मिलकर माह नवम्बर में आम्रपाली सिलिकोन सिटी सेक्टर-76, नोएडा से चोरी किया है, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-113, नोएडा पर मु0अ0सं0-500/25 धारा-303(2) भादवि पंजीकृत है। 2-मोटरसाइकिल यूपी14सीबी-7662 की चोरी के सम्बन्ध में थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट गाजीपुर दिल्ली पर मु0अ0सं0-033975/25 धारा 303(2) भादवि पंजीकृत है। 3-मोटरसाइकिल यूपी16बीई-7827 की चोरी के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-20, नोएडा पर मु0अ0सं0-34/25 धारा 303(2) भादवि पंजीकृत है। 4-मोटरसाइकिल स्पलेण्ड रजि0 नं0 यूपी44एएच-7157 की चोरी के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58, नोएडा पर मु0अ0सं0-59/25 धारा 303(2) भादवि पंजीकृत है। 5-स्कूटी रजि0 नम्बर डीएल7एसवाई-7711 की चोरी के सम्बन्ध में थाना जगतपुरी, दिल्ली पर मु0अ0सं0-025413/25 धारा-303(2) भादवि पंजीकृत है तथा शेष वाहनों के बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो पूर्व में भी कई आपराधिक मामले में जेल जा चुके है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुराग और देवदत्त शर्मा शामिल है।

बरामद वाहनों का विवरण

1-मोटरसाइकिल रजि0 नं0 यूपी16बीएल-7217 (सम्बन्धित मु0अ0सं0-500/25 धारा-303(2) भादवि थाना सेक्टर-113, नोएडा)

2-मोटरसाइकिल यूपी14सीबी-7662 (सम्बन्धित मु0अ0सं0-033975/25 धारा 303(2) भादवि थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट गाजीपुर दिल्ली)

3-मोटरसाइकिल यूपी16बीई-7827 (सम्बन्धित मु0अ0सं0-34/25 धारा 303(2) भादवि थाना सेक्टर-20, नोएडा)

4-मोटरसाइकिल स्पलेण्ड रजि0 नं0 यूपी44एएच-7157(सम्बन्धित मु0अ0सं0-59/25 धारा 303(2) भादवि थाना सेक्टर-58, नोएडा)

5-स्कूटी रजि0 नम्बर डीएल7एसवाई-7711(सम्बन्धित मु0अ0सं0-025413/25 धारा-303(2) भादवि थाना जगतपुरी दिल्ली)

6-मोटरसाइकिल स्लेण्डर रजि0 नं0 यूपी16एके-2232

7-स्कूटी मेस्ट्रो रजि0 नं0 यूपी14डीएल-6910

8-मोटरसाइकिल स्लेण्डर रजि0 नं0- यूपी16सीएन-1642

9- मोटरसाइकिल स्लेण्डर रजि0 नं0 यूपी16डीआर-0810

10-मोटरसाइकिल स्लेण्डर रजि0 नं0 यूपी16डीएफ-7826

11-मोटरसाइकिल स्लेण्डर बिना नम्बर प्लेट चैसिस नं0 41683

12-मोटरसाइकिल गलेमर रजि0 नं0 पीबी65एक्स-1929

13-स्कूटी एक्टिवा रजि0 नं0 यूपी11एएस-4259

14-मोटरसाइकिल स्लेण्डर रजि0 नं0 यूपी14जीक्यू-8958

15-मोटरसाइकिल स्लेण्डर रजि0 नं0 डीएल3एसईएस-8623

Related posts

छह माह से तैयार भंगेल एलिवेटेड रोड नहीं किया जा रहा चालू, जनता को हो रही परेशानी, भाकियू लोकशक्ति ने जताया विरोध

First Opinion News

गाजियाबाद, खरीफ की फसल के लिए बीज वितरण शुरू।

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।

Leave a Comment