NCR NEWS

मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार,चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद 

 

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने 27 अक्टूबर को इंटेलिजेंस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में एक अभियुक्त ने बताया कि वह मंदिरों की रेकी कर वहां लगे आभूषण चोरी करता था। करीब 10–12 दिन पहले उसने सेक्टर-12 स्थित एक मंदिर से शिवलिंग पर लगे छत्र और मूर्तियों पर लगे चांदी के आभूषण चोरी किए थे। चोरी के पैसों से वह अपना जीवनयापन करता था।

एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल के बारे में राजू ने बताया कि यह उसकी पत्नी के नाम पर दर्ज है और इसी मोटरसाइकिल से वह चोरी की घटनाओं की रेकी करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने यह मोटरसाइकिल चोरी से अर्जित धन से खरीदी थी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे राजू सिंह उर्फ सोनू और सदाशिव शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से करीब 3 किलो 540 ग्राम मटमैली सफेद धातु, एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL10AA9570) और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

राजू सिंह ने बताया कि चोरी किया गया माल वह अक्सर सदाशिव के पास गलवाने के लिए मुरादाबाद ले जाता था। सदाशिव उसे चांदी गलाकर सिल्ली के रूप में वापस दे देता था। पूछताछ में सदाशिव ने बताया कि वह सोना-चांदी गलाने का काम करता है और राजू सिंह से चोरी का माल लेकर गलाकर उसे लौटा देता था।

Related posts

गाज़ियाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 271 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 30 का निस्तारण

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद।

First Opinion News

गाज़ियाबाद मे थाने के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी समेत 4 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

First Opinion News

Leave a Comment