NCR NEWS

ऑपरेशन कवच-4.0 के अन्तर्गत अवैध बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाई।

 

गाज़ियाबाद परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार ऑपरेशन कवच-4.0 के अन्तर्गत विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), गाजियाबाद डॉ० सिया राम वर्मा के अनुसार अभियान के अन्तर्गत सम्भाग गाजियाबाद के चारों जनपद, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर एवं हापुड़ में प्रवर्तन टीमों द्वारा विभिन्न गार्गों पर संचालित बसों की राघन जाँच की जा रही है। जाँच के दौरान बसों के परमिट, पंजीयन प्रमाण-पत्र, फिटनेस, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जाँच की जा रही है।

वाहन बॉडी निर्माण सम्बन्धी मानकों एवं यात्री सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अनाधिकृत रूप से संचालित बसों तथा परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 बसों को का चालान करते हुए रू0 6.55 लाख शुल्क वसूल किया गया है।

डॉ० वर्मा ने बस संचालकों एवं वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों एवं कानून कर अनुसार ही करें तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज एवं सुरक्षा मानक पूर्ण ध्यान रखें। नियमों का उल्लंघन कर यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

नोएडा पहुँचे एसपीजी अधिकारी, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

firstopinion

महिलाओं की आत्मरक्षा के लिये मार्शल आर्ट केम्प

firstopinion

दिल्ली मेट्रो में महिला कोच बीच में लगे या फिर दो कोच हो आगे-पीछे

firstopinion

Leave a Comment