NCR NEWS

महिलाओं की आत्मरक्षा के लिये मार्शल आर्ट केम्प

ग्रेटर नोएडा युवतियों एवं महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं Axis Bank के संयुक्त तत्वाधान में कैंप आयोजित करते हुए स्कूली छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि सावित्रीबाई फुले इंटर कॉलेज में विगत 15 दिनों से कैंप आयोजित करते हुए वहां की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए हैं और उन्हें मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया गया ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। इसी प्रकार मान सिंह कॉलेज कचेरा ग्रेटर नोएडा मे भी छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन आरंभ किया गया है। जिसमें स्कूली छात्राओं को स्वयं सुरक्षा के संबंध में मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जा रही है।

Related posts

आनलाईन ठगी करने वाले 8 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक गाड़ी समेत चोरी का अन्य सामान बरामद

First Opinion News

सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) पर कुल 132 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 7 का निपटारा

First Opinion News

प्रेरणा शोध संस्थान एवं एनआईओएस द्वारा मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस और नारद जयंती समारोह।