NCR NEWS

दिल्ली मेट्रो में महिला कोच बीच में लगे या फिर दो कोच हो आगे-पीछे

दिल्ली मेट्रो में लगातार बढ़ती भीढ़ को देखते हुए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने आज एक सुझाव दिया है। मेनका ने सुझाव दिया है कि दिल्ली मेट्रो में महिला कोच शुरू या आखिरी में होने के बजाए बीच में रखा जाना चाहिए।

महिला एवं बाल कल्याण मंत्री ने ये भी कहा कि वह इस संबंध में डीएमआरसी के प्रमुख को भी चिट्ठी लिखेंगी। उन्होंने कहा, मेट्रो ट्रेन में दिन प्रतिदिन भीढ़ बढ़ती जा रही है, ऐसे में महिला यात्रियों के लिए पहले या आखिरी कोच तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इसलिए या तो महिला कोच बिल्कुल बीच में हो या फिर एक शुरुआत में और एक अंत में भी होना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं डीएमआरसी के प्रमुख से अनुरोध करूंगी कि महिलाओं के लिए दो कोच आरक्षित किया जाए। गौरतलब हो कि इस साल करीब 3000 से अधिक पुरुष यात्रियों को महिला कोच में सफर करते हुए पकड़ा गया।

Related posts

शुरू किया गया आवारा कुत्तों का टीकाकरण व रिकॉर्ड कीपिंग, दो खंडो में किया जाएगा टीकाकरण,

First Opinion News

कपड़ा कंपनी मे लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों द्वारा आग पर पाया काबू

First Opinion News

विदेश भेजने के नाम पर लाखो की ठगी,एक अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News