NCR NEWS

नोएडा पहुँचे एसपीजी अधिकारी, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

नोएडा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आज पीएम हाउस से पहुंचे जनपद में एसपीजी के अधिकारियों के द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों के साथ डीएम कैंप ऑफिस नोएडा में बैठक करते हुए जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उसके उपरांत बॉटनिकल गार्डन हेलीपैड पहुंचे जहां पर माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है तथा उसके उपरांत बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन उसके उपरांत ओखला वर्ल्ड सेंचुरी मेट्रो स्टेशन तथा उसके उपरांत एमेटी के ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया गया जहां पर माननीय प्रधानमंत्री की सभा का आयोजन किया जाएगा। एसपीजी के अधिकारियों द्वारा जनपद के अधिकारियों से विचार विमर्श करते हुए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार परक रूप से चर्चा की गई । उसके उपरांत मंडलायुक्त मेरठ मंडल डॉ प्रभात कुमार के द्वारा हेलीपैड एवं एमिटी सभास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया उसके उपरांत एमिटी के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक में नोएडा प्राधिकरण समेत जनपद के सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

गौतमबुद्ध नगर सामान्य निकाय चुनाव, संपूर्ण तैयारी के साथ पुलिस और प्रशासन का भारी बंदोबस्त,जिला निर्वचन अधिकारी

firstopinion

भारतीय किसान यूनियन भानु छोड़कर हज़ारों कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन शक्ति मे हुए शामिल

First Opinion News

बाप-बेटे ने बनाई थी लूट कंपनी, पुलिस मुठभेड़ मे बेटे को लगी गोली 

First Opinion News