NCR NEWS

Grater Noida:दुपहिया वाहन चोरी करके करते थे चोरी, फिर काट देते थे वाहन।

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए है।

जानकारी के अनुसार नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र में नाले के पास स्थित पार्क के खंडहर से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दीपक उर्फ अजय,अनवर उर्फ सूरज, नसीब उर्फ अहमद शामिल है।

अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिल बरामद हुईं, जिनमें 9 मोटरसाइकिल सही हालत में तथा 2 मोटरसाइकिल के कटे हुए पुर्जे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल फोन एवं 02 अवैध चाकू बरामद किए गए।

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के अनुसार अभियुक्त एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल राहगीरों के मोबाइल फोन चोरी करने एवं छीनने में करते थे। कुछ घटनाओं के बाद मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे को राह चलते अनजान कबाड़ियों को बेच देते थे।

अभियुक्तों के कब्जे से बरामद 2 मोटर साईकिलों के संबंध में थाना सूरजपुर और थाना भालस्वा जिला आउटर नॉर्थ दिल्ली पर मामला दर्ज़ है।

Related posts

कपड़ा कंपनी मे लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों द्वारा आग पर पाया काबू

First Opinion News

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

First Opinion News

पप्पू यादव को राजद से छह साल के लिए निकाला

firstopinion

Leave a Comment