NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा ई-रिक्शा बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में बैट्री बरामद।  

 

नोएडा थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मंगलवार को लोकल इंटेलिजेंस व सर्विलांस की सहायता से ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह रैकी कर दिल्ली ,गाजियाबाद, नोएडा के आस-पास के सुनसान जगह पर खडे ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करते थे। चोरी की गई बैट्रियों को छिपाकर रख देते है और मौका मिलते ही, बैटरी कबाड़ियों को बेच कर पैसे आपस में बाट लिया करते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में

कासिम उर्फ लक्की, रहीशउल्ला, शाहनवाज और रिजवान शामिल है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 13 स्मार्ट लीथियम बैट्री, 414 लीथियम बैट्री बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पूर्व में भी थाना जैतपुर, साउथ दिल्ली क्षेत्र में बडी संख्या मे बैट्री चोरी की के आरोप में जेल जा चुके है।

Related posts

पत्रकारों की समस्या को लेकर प्राधिकरण के सीईओ से मिले मीडिया क्लब के पदाधिकारी

First Opinion News

2004 बैच के आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को मिली यीडा की कमान

First Opinion News

नोएडा पुलिस ने किया फ़र्ज़ी कंपनीयों का भंडाफोड़ ऑनलाईन शॉपिंग के नाम पर करते थे ठगी

firstopinion

Leave a Comment