NCR NEWS

सड़क सुरक्षा सप्ताह के संबंध में जिलाधिकारी ने की बेठक

नोएडा , जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अपने कैंप ऑफिस में एक महत्वपूर्ण बेठक बुलाई । बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देश पर आगामी 23 अप्रैल से 29 अप्रैल तक जनपद में 29 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 2018 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 23 अप्रैल को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 24 अप्रैल को विभिन्न माध्यमों से संयुक्त रैली का आयोजन, 25 अप्रैल को हेलमेट सीट बेल्ट ना पहनने पर चालान एवं जागरूकता पैदा करने का कार्यक्रम, 26 अप्रैल को स्कूलों में असेंबली के समय बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में सूक्ष्म उद्बोधन, 27 अप्रैल को जिले में समस्त टेंपो, ऑटो,ई रिक्शा, बस, ट्रक चालकों की कार्यशाला का आयोजन, 28 अप्रैल को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों वकीलों की संगोष्ठी का आयोजन तथा 29 अप्रैल को कैंडल मार्च का आयोजन किया जाना शासन के निर्देशानुसार प्रस्तावित है। उन्होंने इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे जनपद में सड़क सुरक्षा सप्ताह बहुत ही गुणवत्ता एवं मानकों के साथ आयोजित किया जाए ताकि इसके माध्यम से जनपद में प्रत्येक व्यक्ति पर यातायात नियमों के संबंध में पालन करने के लिए एक संदेश पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, कार्यक्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रोडवेज, सभी प्राधिकरण तथा अन्य विभागों का सहयोग प्राप्त करते हुए इस आयोजन को आयोजित किया जाए ताकि जो पूरे जनपद में यातायात नियमों के पालन करने के संबंध में एक जागरूकता का माहौल एवं वातावरण बन सके। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत तीनों प्राधिकरणों के माध्यम से भी कार्यक्रम एवं उनका सहयोग प्राप्त किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के द्वारा जागरूकता पैदा करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए और उन्हें यह भी संदेश दिया जाए कि सड़क सुरक्षा सप्ताह समाप्त होने के उपरांत यदि जनपद में कोई भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेगा तो परिवहन विभाग के द्वारा शक्ति के साथ कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। यह संदेश स्पष्ट रूप से इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाने की कार्यवाही की जाए। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर ए के सिंह, नोएडा प्राधिकरण से संदीप चंद्रा, एआरटीओ एके पांडे, एसके सिंह, ज्ञान सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुराग भार्गव, यातायात निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बालमुकुंद प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी रोडवेज तथा अन्य अधिकारी उपस्तिथ रहे ।

Related posts

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

First Opinion News

छह माह से तैयार भंगेल एलिवेटेड रोड नहीं किया जा रहा चालू, जनता को हो रही परेशानी, भाकियू लोकशक्ति ने जताया विरोध

First Opinion News

सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) पर कुल 132 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 7 का निपटारा

First Opinion News