NCR NEWS

गाजियाबाद,बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों में मिशन शक्ति खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

गाज़ियाबाद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों में मिशन शक्ति खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। लोनी ब्लॉक में खेल स्पर्धा कंपोजिट विद्यालय गढ़ी कटिया में तथा मुरादनगर ब्लॉक में पूर्ण ज्ञानअंजलि इंस्टिट्यूट में संपन्न हुई। सभी ब्लॉकों के विजेता खिलाड़ियों को 29 सितम्बर को हिंदी भवन में प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

रजापुर ब्लॉक में मुख्य अतिथि मोनिका चौधरी (ब्लॉक प्रमुख) तथा विशिष्ट अतिथि ओ.पी. यादव (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) रहे। भोजपुर ब्लॉक में मुख्य अतिथि सुचेता चौधरी (ब्लॉक प्रमुख) एवं विशिष्ट अतिथि ओ.पी. यादव द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भोजपुर ब्लॉक के व्यायाम शिक्षक अरुण चौधरी, रजापुर ब्लॉक के अमित चौधरी, लोनी ब्लॉक की व्यायाम शिक्षिका मीना त्रिपाठी, मुरादनगर ब्लॉक के विनोद कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राजकुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका प्रीति सिंह, जिला स्काउट मास्टर रामफूल, व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार, खेल अनुदेशक प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, सागर, सिद्धार्थ, बिंदिया, रेखा, प्रमिला, प्रीति गौड़, अरुणा त्यागी, प्रिया शर्मा, राजेंद्र, सचिन तथा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल से आसमा गोस्वामी, नूतन, सर्वेश कुमार एवं सौरव यादव उपस्थित रहे।

विजेता खिलाड़ियों की लिस्ट।

रजापुर ब्लॉक।

100 मीटर: दिया प्रथम, रूपा द्वितीय, वंशिका तृतीय।

200 मीटर: राधा प्रथम, वंशिका द्वितीय।

कबड्डी: अटोर प्रथम, शमशेर द्वितीय।

खो-खो: शमशेर प्रथम।

लोनी ब्लॉक।

100 मीटर: रिया प्रथम।

200 मीटर: राधिका प्रथम।

कबड्डी: कंपोजिट विद्यालय गढ़ी कटियया प्रथम।

खो-खो: कंपोजिट विद्यालय बागरानप प्रथम।

मुरादनगर ब्लॉक।

100 मीटर: महक प्रथम।

200 मीटर: सना प्रथम।

कबड्डी: कंपोजिट विद्यालय मुरादनगर प्रथम।

खो-खो: कस्तूरबा गांधी विद्यालय प्रथम।

भोजपुर ब्लॉक

100 मीटर: अन्य प्रथम।

200 मीटर: तनु प्रथम।

खो-खो: कंपोजिट विद्यालय सारा प्रथम।

कबड्डी: कंपोजिट विद्यालय बेगमा प्रथम।

Related posts

शनि जयंती, श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में होगा महायज्ञ, भजन संध्या और विशाल भंडारा

First Opinion News

साइबर क्राइम थानों पर किसी भी राशि के मामले किए जा सकेंगे दर्ज़, 5 लाख की न्यूनतम सीमा समाप्त

First Opinion News

समाजवादी पार्टी ने मनाया नेता जी का जन्मदिन

firstopinion

Leave a Comment