National

गढ़मुक्तेश्वर मेला : सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, 40 से 45 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना सीएम ने लिया तैयारियों का जायज़ा।

 

हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले वार्षिक कार्तिक पूर्णिमा मेले और अमरोहा के तिगरी मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया।

सीएम ने बताया कि हर वर्ष लगभग 40 से 45 लाख श्रद्धालु गंगा तट पर स्नान और दीपदान के लिए पहुँचते हैं। इस बार 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलने वाला यह मेला ‘मिनी कुंभ’ के रूप में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की तैनाती, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी, रेस्क्यू बोट और हेल्पलाइन सेंटर की व्यवस्था करने को कहा।

सीएम योगी ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, भीड़ नियमन, चेंजिंग रूम, स्वच्छ शौचालय, और कचरा संग्रहण प्रणाली का पालन हो। उन्होंने यातायात डायवर्जन, पार्किंग प्रबंधन और अस्थायी अस्पताल की व्यवस्था पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में गंगा पूजन किया और मोढ़े के स्टोर का निरीक्षण करते हुए उसकी गुणवत्ता की सराहना की।

Related posts

अवैध पार्किंग चलाने वालो पर गुण्डा एक्ट एवं गैगेस्टर के तहत हो कार्रवाई -डीएम

firstopinion

केिक का गाना हिट, ट्रेलर सुपरहिट

firstopinion

भूकंप से तबाह नेपाल को उबरने में लगेंगे वर्षों

firstopinion

Leave a Comment