NCR NEWS

ग्रेटर नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में वांछित पांच अभियुक्त गिरफ्तार

 

गौतमबुद्धनगर थाना बिसरख पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार विगत दिनांक 3 नवम्बर 2025 को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत एक गंभीर घटना हुई थी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित का छोटा भाई गौरव अपने मित्र लव कुमार के साथ ग्रीन फील्ड स्कूल, तिगरी के पास स्थित अपने मकान पर बैठा था। तभी सचिन गुर्जर और नितिश गुर्जर, निवासी दल्लूपुरा दिल्ली, अपने साथियों के साथ कार (संख्या DL 7 CQ 1896) से आए और लव कुमार पर हमला कर दिया।

इस दौरान हमले में लव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब गौरव ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी सचिन ने पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे गौरव के पैर में गोली लग गई। उपचार के दौरान लव कुमार की मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना बिसरख पर मुकदमा संख्या 864/2025 धारा 115(2), 351(2), 109 बीएनएस के तहत सचिन गुर्जर, नितिश गुर्जर एवं अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाई गई।

पुलिस ने 8 नवम्बर 2025 को गोपनीय की सूचना पर पांच अभियुक्तों को चार मूर्ति से एटीएस गोल चक्कर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो कारें, एक मोटरसाइकिल और पांच डंडे बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्तों मे पंकज बाल्मिकी,संजय,नितिश भाटी उर्फ जादू,अभिषेक भाटी और रितिक भाटी शामिल है।

पुलिस के अनुसार मुख्य अभियुक्त पंकज बाल्मिकी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध दनकौर, बुलंदशहर और अन्य थानों में हत्या, प्रयास-हत्या, मारपीट, दंगा और धमकी जैसे गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Related posts

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की बैठक, संगठन का किया गया विस्तार।

First Opinion News

इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 में पंजीकरण के लिए बैठक का आयोजन

First Opinion News

नोएडा और बिठूर नगर पंचायत मिलकर बनाएँगे स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को सफल

First Opinion News

Leave a Comment