ग्रेटर नोएडा विगत 18 सितंबर को थाना नॉलेज पार्क प्राइवेट कॉलेज के बाहर खड़े छात्रों को कार चालक द्वारा टक्कर मार दी थी, बाद मे जिसकी वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गई । चश्मदीदों के अनुसार कार चालक स्टंट कर रहा था,तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और छात्रों से जा टकराई। नॉलेज पार्क थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की ऑलटो कार संख्या UP16CB9473 को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार कार चालक द्वारा अपनी कार को तेज व लापरवाही से चलाते हुए 4 व्यक्तियों को टक्कर मार दी गई थी। इस दौरान 1 व्यक्ति के पैर में मामूली चोट आई। घायल व्यक्ति प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर चला गया है।
तहरीर के आधार पर थाना नॉलेज पार्क पर तत्काल उपयुक्त धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया था। घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त चालक मनीष पुत्र देवदत्त, निवासी ग्राम लड़पुरा, थाना कासना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
