नई दिल्ली सिगरेट पीने वाले लोगों की जेब पर अब ज्यादा बोझ पड़ने वाला है । ITC ने अपने कुछ चुनिंदा ब्रांड्स के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतों वाले पैकेट बाजार में पहुंचने भी लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक ITC के पॉपुलर ब्रांड क्लासिक कनेक्ट के 20 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत अब बढ़कर 428 रुपये हो गई है। पहले यही पैकेट 390 रुपये में मिलता था। यानी सीधे 38 रुपये यानी करीब 9.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाए जाने और लागत बढ़ने के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है। दाम बढ़ने से ITC के दूसरे ब्रांड्स गोल्ड फ्लैक , नेवी कट जैसे ब्रांड्स की कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना जतायी जा रही है।
सिगरेट महँगी होने के कारण।
GST 2.0 (1 Feb 2026 से)
– पहले सिगरेट पर 28% GST + Cess था
– अब 40% GST + नई एक्साइज ड्यूटी + NCCD
– कुल टैक्स 54% से बढ़कर 66% हो गया
टैक्स पर टैक्स।
– फैक्ट्री में पहले एक्साइज लगता है, फिर बढ़ी हुई कीमत पर GST लगता है
– इसलिए MRP सीधे 3 से 4 रुपये प्रति सिगरेट बढ़ रही है।
टैक्स मे इज़ाफ़ा।
ITC पर टैक्स का बोझ 60-65% बढ़ गया
इसलिए ITC धीरे-धीरे दाम बढ़ा रहा है – जैसे Classic Connect 390 से 428 रुपये
सिगरेट Sin Goods है।
सरकार का कहना है – सिगरेट Sin Goods है, WHO के हिसाब से 75% टैक्स होना चाहिए, इसलिए दाम बढ़ाए जा रहे हैं ताकि खपत कम हो।
