NCR NEWS

Gazibad News:आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानित।

 

गाजियाबाद जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं नगरीय क्षेत्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विकास खण्ड रजापुर में शालिनी चौधरी एवं नीलम, जिला कार्यकारी सदस्य द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विकास खण्ड भोजपुर में दिशा गोस्वामी, जिला मंत्री द्वारा भाग लिया गया। यहां उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 2 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सांकेतिक रूप से साड़ी वितरित की गई। साथ ही बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विकास खण्ड मुरादनगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विकास खण्ड अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविका उपस्थित रहीं।

विकास खण्ड लोनी में डॉ. सीमा सैनी, जिला मंत्री द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 15 कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली तथा अन्य लाभार्थियों को टेक होम राशन वितरित किया गया।

गाजियाबाद नगरीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5-5 आंगनबाड़ी कर्मचारियों एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बच्चों के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें पार्षदों द्वारा भाग लिया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कर्मचारियों एवं सहायिकाओं को उनके समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा पोषण एवं बाल विकास सेवाओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Related posts

UP News:मौसम विभाग द्वारा भरी बारिश,तेज़ हवा और गरज से साथ बिजली गिरने की चेतावनी।

First Opinion News

पुलिस द्वारा प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से करीब 50 लाख की लकड़ी बरामद।

First Opinion News

प्राइवेट एप से लोन लेने वालों के साथ करते थे ठगी,6 अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

Leave a Comment