NCR NEWS

Grater noida:स्टंट करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े, कल नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र मे मचाया था उत्पात।

 

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा जी.एन. ग्रुप, नॉलेज पार्क-2 के पास स्टंट करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों कार भी ज़बत कर ली गई है।

नॉलेज पार्क मे कल (22 सितंबर) को दो युवक कार से ख़तरनाक स्टंट कर रहे थे। इस से संबंधी वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। आज (23 सितंबर) को वायरल वीडियो में दिखने वाली कारों की पहचान करते हुए i-10 कार रजि. नं. UP16BK7158 एवं बलेनो कार रजि. नं. UP16EU8652 को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है,तथा दोनों वाहनों के चालकों (अभियुक्तों) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों मे गुलस्तानपुर निवासी हर्ष चौहान और ग्राम सैनी निवासी फरियाद शामिल है।

दोनों अभियुक्तों को नॉलेज पार्क-2 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दोनों वाहनों को सीज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

गाजियाबाद में किया जाएगा दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

First Opinion News

नो पार्किंग के चलते परिवहन विभाग ने 72 वाहन स्वामियों के ड्राईविंग लाईसेंस किये निरस्त

firstopinion

पुलिस मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार एक सब इंस्पेक्टर घायल

firstopinion

Leave a Comment