NCR NEWS

पत्रकार समाज का आइना, किसान-मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाएं मीडिया : चौधरी महेश सिंह तंवर।

 

नोएडा आज भारतीय किसान यूनियन (अ) की टीम ने नोएडा मीडिया क्लब पहुंचकर वहां आयोजित पत्रकारों की फोटो एग्जिबिशन (चित्र प्रदर्शनी) का अवलोकन किया। भाकियू (अ) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी में लगाई गई तस्वीरों की जमकर सराहना की और पत्रकारों के इस रचनात्मक प्रयास को खूब सराहा।

मीडिया क्लब में लगी इस खास एग्जिबिशन में समाज के हर पहलू को बारीकी से उकेरा गया था। तस्वीरों के माध्यम से समाज की अच्छी-बुरी घटनाओं, राजनीतिक व अराजनीतिक हलचलों, खेल-कूद की गतिविधियों और दिन-प्रतिदिन की महत्वपूर्ण जानकारियों को बेहद गहराई और जीवंतता के साथ प्रदर्शित किया गया था। यूनियन की टीम ने प्रदर्शनी में मौजूद प्रत्येक तस्वीर को ध्यानपूर्वक देखा और उनके पीछे की भावना तथा संदेश को समझा।

इस अवसर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी महेश सिंह तंवर ने कहा, “पत्रकारिता समाज को दिशा दिखाने का कार्य करती है। एक तस्वीर हजारों शब्दों के बराबर होती है और इस प्रदर्शनी की हर तस्वीर समाज के किसी न किसी कड़वे या मीठे सच को बयां कर रही है।”

चौधरी महेश सिंह तंवर ने अपने संबोधन में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्य रूप से यह आग्रह किया कि वे देश के अन्नदाता और मजदूर वर्ग की समस्याओं को भी इसी मजबूती और प्रखरता के साथ मीडिया के माध्यम से उठाएं। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर समाज की रीढ़ हैं, जब तक उनकी आवाज सरकार और प्रशासन तक मजबूती से नहीं पहुंचेगी, तब तक उनका सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

इस मौके पर चौधरी महेश सिंह तंवर (ज़िलाध्यक्ष),डॉ. रोहतास सिंह (नोएडा महानगर अध्यक्ष), विजय पाल भाटी (जिला उपाध्यक्ष), मनोज शर्मा (मीडिया प्रभारी – नोएडा महानगर), सतीश तंवर, गोविन्द अम्बावता, तरूण अम्बावता, बबलू कश्यप, प्रमोद कुमार, नितिन कलशन, आदित्य भारद्वाज सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

विदेश भेजने के नाम पर लाखो की ठगी,एक अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त एसएसपी ने दी ससम्मान विदाई

firstopinion

सीनियर सिटीज़न को डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ो की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

Leave a Comment