NCR NEWS

पत्रकारों की समस्या को लेकर प्राधिकरण के सीईओ से मिले मीडिया क्लब के पदाधिकारी

 

नोएडा। नोएडा मीडिया क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोकेश एम को ज्ञापन दिया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने सीईओ को अवगत कराया कि शहर में खबरों की कवरेज करने के लिए पत्रकारों एवं छायाकारों को अलग अलग जगह घूमना पड़ता है और वाहन पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ता है। समस्या को सुनने के बाद सीईओ ने जल्द से जल्द क्लब के सदस्य पत्रकारों के लिए पार्किंग सुविधा निःशुल्क कराने का आश्वासन दिया। सीईओ के समक्ष नोएडा मीडिया क्लब के सेक्टर 29 स्थित भवन को क्लब के नाम पर स्थाई आवंटन कराए जाने की बात भी रखी गयी, जिसको लेकर उन्होंने आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को पारित कराने की बात कही। मुलाक़ात के दौरान क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी के सम्मुख पत्रकारों से सम्बंधित अन्य समस्याओं को भी रखा गया। सीईओ ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात के दौरान महासचिव जयप्रकाश सिंह,उपाध्यक्ष अमित चौधरी,सचिव जगदीश शर्मा और कोषाध्यक्ष मनोज वत्स उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज़े से 2.90 लाख रुपये नकद व हाइड्रा बरामद।

First Opinion News

नोएडा में स्कूल बस पलटी। बाल बाल बचे छात्र-छात्रायें

firstopinion

ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को लगी गोली।

First Opinion News

Leave a Comment