NCR NEWS

Gaziabad:सेवा संकल्प अभियान” के तहत गौशालाओं पर चला विशेष स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान।

गाजियाबाद सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज विभिन्न गौशालाओं पर विशेष स्वच्छता एवं पशु स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। इस अभियान में पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, एनजीओ, कृषि विभाग तथा पशुपालन विभाग के समग्र सहयोग से गोवंश की सेवा एवं देखभाल से संबंधित विभिन्न कार्य कराए गए।

अभियान के दौरान गो आश्रय स्थलों में विशेष साफ-सफाई एवं स्वच्छता विशेष ज़ोर दिया गया। गोवंश के रहने वाले स्थानों, परिसर तथा हौदियों आदि की साफ-सफाई कराई गई तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर चूने का छिड़काव किया गया। बीमार एवं कमजोर पशुओं का पशु चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गय।

इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, एनजीओ प्रतिनिधियों तथा गो आश्रय स्थल से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

 ऑटो चालकों का पैदल मार्च, परिवहन विभाग से 8 सूत्रीय मांगो पर हुई चर्चा, मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी

First Opinion News

गाज़ियाबाद,डीएम की मदद से वापिस मिला पीड़ित महिला को मकान।

First Opinion News

इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 में पंजीकरण के लिए बैठक का आयोजन

First Opinion News

Leave a Comment