NCR NEWS

ग्रेटर नोएडा, निकाय चुनाव कल आयेंगे नतीजे सुबह 8बजे से शुरू होगी मतगणना

कल सुबह गौतमबुद्ध नगर मे मतगणना का दिन है । सुबह के 8 बजे से वोट की गिनती शुरु हो जयगी। जिले में 6 मतगणना केंद्र बनाए गए है। जो निम्न प्रकार है ।

1-नगर पालिका परिषद दादरी

2-नगर पालिका दनकौर

3-नगर पालिका बिलासपुर

4-नगर पालिका जेवर

5-नगर पालिका रबूपुरा

6-नगर पालिका जहाँगीरपुर ।

सभी मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है ।मतगणना के दौरान सीसीटीवी कैमरा द्वारा हर जगह नजर रखी जाएगी। मतगणना टेबल पर एक समय में उम्मीदवार अथवा निर्वाचन अभिकर्ता अथवा उसके गणन अभिकर्ता में से एक ही उपस्थित रह सकता है । उम्मीदवार या उसके गणन अभिकर्ता के अतिरिक्त किसी अन्य को गणना अभिकर्ता का प्रतिस्थानी नहीं माना जाएगा।
गणना के दौरान गणन अभिकर्ता के रूप में सांसद विधायक जिला पंचाायतों अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख विशिष्ट या अति विशिष्ट व्यक्तियों व भूतपूर्व सांसद विधायक को एवं स्थानीय निकायों में किसी लाभप्रद धारक को गणन अभिकर्ता के रूप में नियुक्त नहीं किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह के अनुसार स्ट्रांग रूम कल सुबह 7:40 पर खोला जाएगा तथा 8:00 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी तथा डाक मतपत्रों की गणना समस्त संबंधित निकायों के रिटर्निंग ऑफिसर के टेबल पर होगे और साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर कोई भी उम्मीदवार किसी भी तरह का जुलूस नहीं निकालेगा यदि कोई व्यक्ति या उम्मीदवार जुलूस निकलता हुआ देखा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी

Related posts

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का बड़ा एक्शन, साईट पर काम बंद मिलने पर कम्पनी को किया ब्लैक लिस्ट एफआईआर के भी दिए आदेश

First Opinion News

जेवर के ग्राम नीमका में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

First Opinion News

शनि जयंती, श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में होगा महायज्ञ, भजन संध्या और विशाल भंडारा

First Opinion News