NCR NEWS

IIT पास आउट एआई का इस्तेमाल कर भारतीय संस्कृति को कर रहें हैं प्रमोट

 

नोएडा आज के आधुनिक दौर में हर कोई एआई  यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस्तेमाल कर अपने जीवन को सरल और सुगम बना रहा है। ऐसे ही एक युवा उधमी हैं असीम गुप्ता जो इस अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके भारतीय संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ा रहें हैं। वर्ष 2004 में आई आई टी कानपुर से बी टेक कर चुके असीम गुप्ता कई अलग अलग मल्टीनेशनल कम्पनियों में काम कर चुके हैं और कई स्टार्टअप का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसी वर्ष असीम गुप्ता द्वारा यूडीयो एआई (Youdio AI) नाम से एक अनोखा स्टार्टअप शुरू किया हैं। जिसके जरिए वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल करके भारतीय संस्कृति, इतिहास, कल्चर और कला को आसानी से लोगों के बीच सिनेमैटिक अंदाज में पहुंचा रहे हैं। अपने यूट्यूब चैनल “सनातन अनटोल्ड” (Sanatan Untold) पर असीम गुप्ता द्वारा एआई तकनीक के जरिए म्यूजिक वीडियो,स्टोरी वीडियो डालते हैं। असीम गुप्ता का कहना हैं की, समय के साथ साथ हर कोई नयी नयी तकनीक के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे में वह भी इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के जरिए युवाओं को देश की पुरानी विरासत,कल्चर,गीत,संगीत,आध्यतम आदि को जानकारी दें रहें हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर “सनातन अनटोल्ड” के जरिए बेहद ही खूबसूरत वीडियो बनाए गए हैं जिसमें भाई बहन के बीच के पावन रिश्ते को शानदार तरीके से दर्शाया गया है। गुरुवार को सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में असीम गुप्ता और उनकी टीम द्वारा अपने स्टार्टअप के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी,साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर बनाए गए वीडियो भी लाँच किए गए, इस मौक़े पर उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता भी मौजूद रहे जिन्होंने सनातन को बढ़ावा दें रहे इस अनोखे स्टार्टअप की तारीफ़ की और कहा की इस तरह के युवा नयी नयी तकनीक के जरिए सनातन को बढ़ावा दें रहें हैं जो बहुत अच्छी मुहीम है और देश के सभ्यता और संस्कृति को ऐसे युवाओं की बहुत जरुरत है जो नयी तकनीक का गलत इस्तेमाल ना करके सबकी भलाई और संस्कृति और सभ्यता को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

Related posts

गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय मे कैंसर जागरूकता केम्प का आयोजन जिले के 200 महिला पुलिस कर्मियों ने लिया भाग

First Opinion News

गाज़ियाबाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मे तोड़- फोड़ करने वाले अभियुको को किया गिरफ्तार

First Opinion News

Leave a Comment