नोएडा देर रात नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आर.आर.यू. चोरी करने वाले गिरोह का फर्दाफाश हुआ है। मुठभेड़ मे 2 अभियुक्तों को गोली लगी लगी जबकि, पुलिस द्वारा इस मामले मे 8 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार देर रात थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा बख्तावरपुर अण्डरपास के सामने चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से 2 कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस द्वारा कारों को रोकने का इशारा किया गया तो कार सवार व्यक्तियों द्वारा अपनी-अपनी कारें बख्तावरपुर अण्डरपास सर्विस रोड की तरफ मोड़ दी व सर्विस रोड़ पर भगाने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा कारों का पीछा किया गया तो हड़बड़ाहट में एक कार औरा बिना नम्बर प्लेट फुटओवर ब्रिज के सामने सर्विस रोड़ पर पेड़ से टकरा गई। अन्य कार सवार द्वारा कार से उतरकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से 2 अभियुक्त घायल हो गए।
मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त आबिद और फारूख गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार 6 अभियुक्तों फैजान, आयान, मुमताज, इस्तखार, मोहम्मद मोईन और मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 2 कार औरा, 4 आर.आर.यू., 2 टॉवर के केबल बण्डल व चोरी करने के उपकरण कटर, आरी आदि बरामद किया गया है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि, उनके द्वारा पूर्व मे भी नोएडा और एनसीआर मे अलग-अलग जगहों (दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद, आदि ) से आर.आर.यू. चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। अभियुक्त अन्य जनपद के रहने वाले है, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।
