नोएडा गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र डीसीपी नोएडा साद मिया खान के नेतृत्व में एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह के साथ स्क्वाड, डॉग स्क्वाड व स्थानीय पुलिस बल के आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। थाना सेक्टर-20 क्षेत्रांतर्गत मेट्रों स्टेशन, मॉल व आस पास के भीड भाड़ वाले स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, सुरक्षा एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर गश्त करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश दीए।
