NationalNCR NEWSPolitics

पप्पू यादव को राजद से छह साल के लिए निकाला

07_05_2015-7pappuyनई दिल्ली। राजद नेता व मधेपुरा से राष्ट्रीय जनता दल [राजद] के सांसद पप्पू यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में राजद से छह साल के लिए निकाल दिया गया है। वैसे इस बात की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थी कि पप्पू यादव राजद छोड़ सकते हैं या उन्हें पार्टी से निकाला जा सकता है। उधर, राजद के प्रवक्ता जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ कर देख लें उन्हें पता चल जाएगा कि वह कितने पानी में हैं। उन्होंने कहा कि राजद में अनुशासन कायम रखने के लिए पप्पू यादव को पार्टी से निकाला गया है।

राजद प्रमुख लालू यादव और पप्पू यादव के बीच विवाद उसी समय से शुरू हो गया था जब पप्पू ने नीतीश कुमार के खिलाफ जीतन राम मांझी का समर्थन किया था। पप्पू का यह भी कहना था कि मांझी को राजद में शामिल किया जाए और उन्हें पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया जाए। लेकिन पप्पू यादव की इस मांग को लालू यादव ने स्वीकार नहीं किया।

इसके साथ ही पप्पू यादव ने लालू से उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित करने की मांग की थी। यह बात भी लालू को नागवार गुजरी और राजद प्रमुख ने कहा था कि उनका उत्तराधिकारी उनका बेटा ही हो सकता है। पप्पू यादव उनके बेटे नहीं हैं। इस पर पप्पू ने लालू पर वंशवाद करने का आरोप लगाया था। इन सब बातों को देखते हुए इस बात की अटकलें काफी पहले से लगाई जा रही थी कि पप्पू के दिन राजद में गिने चुने हैं।

Related posts

बिना बताए सूबा नहीं छोड़ेंगे राज्यपाल

firstopinion

पठानकोट सर्च ऑपरेशनः धमाके में लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन शहीद, डीआईजी बोले- दो और आतंकी छिपे हैं

firstopinion

फलैदा कट यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाली भाकियू लोकशक्ति की महापंचायत को लेकर बैठक आयोजित

First Opinion News