NCR NEWS

Ghaziabad News:विशेष अभियान दिवस पर अनुपस्थित बीएलओ का कटेगा वेतन, दर्ज़ होगी FIR।

 

गाजियाबाद चुनाव आयोग द्वारा 24 और 25 अक्टूबर को विशेष अभियान दिवस के रूप में मतदाता सूची का निरिक्षण किया जा रहा है। इस विशेष अभियान दिवस पर अनुपस्थित बीएलओ को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए है।

कल 25 अक्टूबर को सभी बूथों पर उपस्थिति अनिवार्य

जनपद गाजियाबाद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण के अंतर्गत पात्र मतदाताओं एवं युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

आज दिनांक 24 अक्टूबर, को आयोजित विशेष अभियान के दौरान कुछ मतदेय स्थलों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के अनुपस्थित पाए गए है। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनुपस्थित बीएलओ को नकारात्मक रिपोर्ट प्रदान करने तथा अग्रिम आदेशों तक उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 25 अक्टूबर, 2026 (रविवार) को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर अपने-अपने निर्धारित बूथों पर प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निर्धारित निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करें तथा पात्र नागरिकों से फॉर्म-6 प्राप्त करने एवं उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए।

स्पष्ट आदेश दिए गए है कि, यदि कोई बीएलओ दिनांक 25 अक्टूबर को भी अपने निर्धारित बूथ पर अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने, अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित रखने तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन ना करने करने के संबंध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) एवं संबंधित सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया है कि वे बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ की उपस्थिति एवं अभियान की प्रगति सुनिश्चित करें।

Related posts

13 सितम्बर 2025 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

First Opinion News

लापता युवक का कार में मिला शव

firstopinion

नोएडा पुलिस द्वारा नकली पनीर बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 14 क्विंटल नकली पनीर बरामद 

First Opinion News

Leave a Comment