NCR NEWS

कपड़ा कंपनी मे लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों द्वारा आग पर पाया काबू

नोएडा आज दोपहर थाना फेस-1 नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत बी-3 सेक्टर-3 नोएडा में आग लग गई । जानकारी के अनुसार कंपनी मे आग लगने और कुछ लोगों के फसे होने की सुचना मिली। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और तीन गाड़ियां के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई । सीएफओ गौतमबुद्धनगर प्रदीप कुमार के अनुसार आज लगभग 2:54 बजे सीएटी अपैरल्स कंपनी के ऊपरी तल पर बने वॉशिंग एरिया में आग लग गई। वाशिंग एरिया मे सोलर पेनल लगे है उनकी वजह से लगी थी, और वहां मौजूद प्लास्टिक की वजह से आग फ़ैल गई। फायर सर्विस यूनिट द्वारा कंपनी में लगे अग्निशमन उपकरणों व अपने फायर टेंडर की मदद से पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है । शुरुआत में कंपनी में लोगों के फंसे होने की आशंका थी। लेकिन गनीमत रही कि,मौके पर कोई भी फंसा हुआ नहीं मिला । हादसे मे कोई जान हानि नही हुई है।

Related posts

IIT पास आउट एआई का इस्तेमाल कर भारतीय संस्कृति को कर रहें हैं प्रमोट

First Opinion News

फ्लैट की छत गिरने से पाँच लोग गंभीर रूप से घायल, एसडीएम ने जाना घायलों का हाल

First Opinion News

नो पार्किंग के चलते परिवहन विभाग ने 72 वाहन स्वामियों के ड्राईविंग लाईसेंस किये निरस्त

firstopinion

Leave a Comment