National

Barabanki News:बाराबंकी,सीओ की सड़क हादसे में मौत,कार ट्रक से जा टकराई,इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

बाराबंकी/नोएडा, शनिवार की रात बाराबंकी में तैनात क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र बैसोया की एक सडक हादसे में दुखद मृत्यु हो गई है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार सीओ की क्रेटा कार ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि, क्रेटा के परखच्चे उड़ गए।

शनिवार को देर शाम नरेंद्र सिंह और उनका गनर कॉस्टेबल हरेंद्र गाड़ी से मुज़फ्फरनगर जा रहे थे। कार उनका गनर चला रहा था और नरेंद्र साइड वाली सीट पर बैठे थे। बारिश के कारण विजिबिल्टी कम थी आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार स्पीड में थी ब्रेक लगने से पहले ही ट्रक में जा टकराई।

राहगीरों द्वारा पुलिस को हादसे की सुचना दी गई। फिर कार का दरवाज़ा काट कर दोनों को बाहर निकला गया। दोनों को सैफई पीजी आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने रविवार देर सीओ को रात मृत घोषित कर दिया,जबकि उनके गनर की स्तिथि गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। नरेंद्र कुमार नोएडा के बरौला गांव के मूल निवासी और पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर के चचेरे भाई थे।

अभी कुछ दिनों पहले ही हुआ था प्रमोशन।

नरेंद्र बैसोया का करीब 6 महीने पहले ही सीओ के पद पर प्रमोशन हुआ था,और ये उनकी बतौर सीओ पहली तैनाती थी। नरेंद्र एसपी ऑफिस में तैनात थे। नरेंद्र बेहद सौम्य स्वाभाव के सुलझे हुए पुलिस अधिकारी थे।

बरौला गांव में शोक की लहर।

नरेंद्र नोएडा के बरौला गांव के मूल निवासी थे। उनके परिवार में पत्नि,दो बेटियां और एक बेटा है।

चार भाइयों में बड़े भाई डॉ वीरेंद्र सिंह का अभी कुछ समय पूर्व निधन हुआ था,अब नरेंद्र का चले जाना परिवार के लिए दोहरे आघात के समान है।

नरेंद्र का पार्थिव शरीर आज उनके गांव बरौला पहुँचेगा। दोपहर बाद सेक्टर 94 अंतिम निवास पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

उत्तर प्रदेश के मोदी हैं मुलायम : मौलाना रशादी

firstopinion

UP News:पेंशनर्स के लिए बड़ी ख़बर,अब घर बैठे मोबाइल से जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र।

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे मे एक की मौत

firstopinion

Leave a Comment