NCR NEWS

Ghaziabad:जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारी,समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश।

 

गाजियाबाद जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के संबंध में जिला जनगणना समन्वयक समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समय से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन निश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनरों की नियुक्ति 30 सितम्बर, 2026 तक सुनिश्चित करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया जाए। फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण 07 से 09 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित कराया जाएगा।

इसके साथ ही जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले प्रगणक एवं सुपरवाइजर के प्रशिक्षण हेतु आवश्यक प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार कर जारी करने के निर्देश दिए गए।

 जनगणना कार्य की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश।

जिलाधिकारी ने सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना कार्य से संबंधित समस्त तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। पोर्टल प्रारंभ होने के उपरांत प्रगणक ब्लॉक के निर्माण कार्य तथा एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से सब-ईबी का सीमांकन सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही सीएमएमएस पोर्टल पर सब-ईबी का कार्य पूर्ण होने के उपरांत एएचएल डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए।

प्रगणक एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण प्रत्येक चार्ज में निर्धारित प्रशिक्षण स्थल पर 30 अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

तैयारियों की होगी समीक्षा।

जिलाधिकारी ने जनपद के विशेष चार्जों में हिन्डन एयर फोर्स एवं ओएनजीसी फैक्ट्री मुरादनगर सहित अन्य संस्थानों में जनगणना कार्य के लिए चार्ज अधिकारी एवं प्रगणक/सुपरवाइजर के कार्य हेतु नामित कर्मचारियों का विवरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

16 से 30 नवम्बर तक स्व-गणना।

जनगणना कार्य के अंतर्गत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक स्व-गणना का कार्य किया जाएगा। इसके लिए लोगों को जागरूक करने हेतु प्रत्येक चार्ज में कार्ययोजना तैयार कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए।

जनगणना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 के दौरान प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति की समुचित निगरानी एवं निरीक्षण निश्चित किया जाए। अनुपस्थित अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य के दौरान नियुक्त अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की ड्यूटी किसी अधिकारी की पूर्व अनुमति के ना हटाई जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी अथवा कर्मचारी द्वारा जनगणना कार्य में लापरवाही बरते जाने पर जनगणना अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम एफ/आर, जिला सूचना अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Ghaziabad:दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल कैशलेस उपचार कराया जाए उपलब्ध:डीएम।

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल

firstopinion

थाना बिसरख पुलिस द्वारा एक्सीडेंट करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

Leave a Comment