NCR NEWS

UP News:अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे योगी आदित्यनाथ।

 

अयोध्या यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। अयोध्या दौरे के दौरान वह दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम निम्न प्रकार है।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां वह रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगें फिर दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

दोपहर 1:50 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।

2:15 बजे श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन करेंगे।

दोपहर 2:20 बजे पीएफसी में अधिकारियों के साथ बैठक कर दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं और तैयारियों पर चर्चा होगी।

अयोध्या दौरे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 3:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

दीपोत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना।

जानकारी के अनुसार इस बार दीपोत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री के बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Related posts

नो पार्किंग के चलते परिवहन विभाग ने 72 वाहन स्वामियों के ड्राईविंग लाईसेंस किये निरस्त

firstopinion

गाजियाबाद में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 450 लाभार्थियों को मिली टूल किट।

First Opinion News

नोएडा मीडिया क्लब की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, शोकसभा आयोजित।

First Opinion News

Leave a Comment