NCR NEWS

पुलिस द्वारा प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से करीब 50 लाख की लकड़ी बरामद।

 

नोएडा आज 11 सितंबर को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित खैर लकड़ी की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा रविन्द्र और ताज खान को ककराला टी प्वाइंट के पास से गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा के अनुसार अभियुक्तों द्वारा स्वयं ही केलों की फर्जी रसीद तैयार की जाती थी और बिहार राज्य के मधुबनी से एक ट्रक में केले व केलों के पत्तों में प्रतिबंधित खैर लकड़ी को छिपाकर दिल्ली व हरियाणा राज्य में बेचने के लिए ले जाते थे। अभियुक्तों द्वारा अवैध तरीके से खैर की लकड़ी अभिवहन किया जाता था जबकि खैर का पेड़ काटने, अभिवहन के लिए पास वन-विभाग द्वारा जारी किया जाता है।

 अभियुक्त के पास से पुलिस को ट्रक रजि0नं0- UP81GT1319, जिसमें करीब 50 लाख कीमत की 55 क्विंटल लकड़ी आदि सामान बरामद हुआ है।

 पुलिस टीम को ईनाम की घोषणा।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम को 25,000/- रुपए का इनाम देने की घोषणा की

Related posts

नोएडा मीडिया क्लब मे हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

First Opinion News

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मानसी बैसोया को किया सम्मानित  

First Opinion News

सड़क सुरक्षा सप्ताह के संबंध में जिलाधिकारी ने की बेठक

firstopinion

Leave a Comment