NCR NEWS

Ghaziabad:C.D.O. ने किया सरकारी नर्सिंरी एवं मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण।

गाजियाबाद मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद द्वारा कविनगर स्तिथ राजकीय पौधशाला (नर्सिंरी) एवं मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस, कविनगर, गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया। राजकीय पौधशाला कविनगर पर स्थित मिनी सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के निरीक्षण के समय सीडलिंग चैम्बर में पूर्ण क्षमता के साथ 4,00,000 पौधों का उत्पादन पाया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा राजकीय पौधशाला पर पौधा लगाया गया। पौथों के उत्पादन क्षेत्र को भी देखा गया, जहां अलंकृत पौधों का उत्पादन पाया गया। निरीक्षण के समय अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, गाजियाबाद एवं अन्य स्टॉफ भी मौके पर उपस्थित पाये गये। जिला उद्यान अधिकारी, गाजियाबाद को पौधशाला की साफ-सफाई कराने हेतु निर्देश दिये गये।

Related posts

टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर धोखाधडी, 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

Ghaziabad:कुट्टू का आटा खाने से 1दर्ज़न से ज़्यादा लोग पहुँचे अस्पताल।

First Opinion News

लोनी रोड साइट-2 में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मद्देनज़र यूपीसीडा की सक्रिय पहल

First Opinion News

Leave a Comment