नोएडा थाना फेस-2 पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान शमशान घाट भंगेल के पास से गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास से 41 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा इस मामले में प्रिन्स कुमार साहू नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से कुल 41 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, गांजा बिक्री से प्राप्त 1800 रुपये नगद तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्टस यूपी 16 डीजैड 5595 बरामद की गई है।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह ट्रेन के माध्यम से बिहार से गांजा सस्ते दामों में लाकर यहां महंगे दामों में बेचता था।
थाना फेस-2 पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
