NCR NEWS

लोनी रोड साइट-2 में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मद्देनज़र यूपीसीडा की सक्रिय पहल

 

गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा औद्योगिक क्षेत्र, लोनी रोड साइट-2, 1.5 करोड़ रुपए की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिदिन औद्योगिक क्षेत्र से कूड़ा उठाने और अन्य सफाई सम्बंधित कार्य किए जा रहे है, जिससे क्षेत्र की सफाई और स्वच्छता बनी रहे। सड़कों की नियमित सफाई की जा रही है, ताकि औद्योगिक वातावरण स्वच्छ और अनुकूल बना रहे।

2.3 करोड़ की लागत से कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों में दिन-प्रतिदिन की आवश्यकता के अनुसार किए जाने वाले छोटे-छोटे कार्य शामिल हैं।

1-फुटपाथ या पटरी की मरम्मत।

2-सड़कों की मरम्मत का कार्य।

3-पुल-पुलिया की मरम्मत। 

4-कर्ब स्टोन की मरम्मत और पेंटिंग। 

अन्य छोटे-मोटे मरम्मत के कार्य जो दैनिक गतिविधियों को प्रभावित करते हैं, किए जा रहे है।

यह सभी कार्य यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर महेश्वरी के निर्देशन में किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र को साफ-सुथरा, व्यवस्थित बनाए रखना है।

Related posts

महिला उन्नति संस्थ ने कॉलेज की छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक, टीकाकरण के लिए किया आग्रह 

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा निकाय चुनाव , मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी

firstopinion

बिल्डर साईट पर दिवार गिरने से तीन की मौत 5 घायल,ठेकेदार गिरफ्तार

First Opinion News

Leave a Comment