National

ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के हौसले बुलंद दिन दहाड़े गनर समेत बीजेपी नेता की हत्या

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तिगड़ी गोलचक्कर के पास.आज दिन दहाड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा बीजेपी नेता समेत दो लोगों की हत्या कार दी गयी है । भरतीय जनता पार्टी के युवामोर्चा के सदस्य और तिग्रि गावं के पूर्व प्रधान शिव कुमार यादव की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर ग्रेटर नोएडा के तिग्रि गोल चक्कर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला अंधाधुध फायरिंग कर दी जिसमें शिव कुमार और उनके एक प्राइवेट गनर की मौत हो गयी है , जबकि एक अन्य गनर गम्भीर रूप से घायल हो गया है ।

मृतक शिवकुमार की फाईल फोटो

एसएसपी गौतमबुद्धनगर लव कुमार के अनुसार हमले में बीजेपी नेता व पूर्व प्रधान शिवकुमार और उनके प्राइवेट गनर बल्ली 2 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक और गनर रहीशपल गंभीर रूप से घायल हुआ है ,जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है ।जानकारी के अनुसार बदमाश बाईक पर आये थे। बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता की फॉर्च्यूनर कार पर अंधाधुंध फायरिंग की और भाग गये । गमगीन परिजन अभी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में लगातार पुलिस एनकाउंटर के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद, कल भी बिशरख पुलिस और बदमाशों के बीच हुई थी मुठभेड़।

Related posts

अगले कुछ दिनों में दिल्ल एनसीआर में पारा पहुंच सकता है 45 के पार

First Opinion News

उपराष्ट्रपति जगदीप धनख ने दिया इस्तीफा, ख़राब स्वास्थ्य को बताया इस्तीफे वजह

First Opinion News

दूसरे करगिल की इजाजत कभी नहीं दूंगा: सेना प्रमुख

firstopinion