National

शाहरुख ने भेंट की फराह को नई कार

Shahrukh n Farah

मुंबई ,एजेंसी। शाहरुख ने फराह को भेंट की नई कारमुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने दोस्तों को खुशी का एहसास कराना अच्छी तरह से जानते हैं। शाहरुख ने अपनी `हैप्पी न्यू इयर` फिल्म की निर्देशक और करीबी मित्र फराह खान को नई कार भेंट की है। फराह ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें फराह और शाहरुख भेंट की गई कार के साथ खड़े हैं। फराह ने इसके शीर्षक में लिखा है, “देखिए, मुझे क्या मिला है!!! शुक्रिया शाहरुख। इसने मेरे दिल को छू लिया।” शाहरुख ने फराह को काले रंग की लक्जरी कार भेंट की है, जिसे पाकर फराह काफी खुश हैं।
फराह और शाहरुख लंबे समय से करीबी दोस्त हैं। इससे पहले भी शाहरुख 2004 में `मैं हूं ना` की सफलता पर हुंडई टेरेकन और 2007 में `ओम शांति ओम` के प्रदर्शन के आसपास मर्सिडीज एस350 भेंट कर चुके हैं।
दोनों ने हाल ही में `हैप्पी न्यू इयर` की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी, विवान शाह और सोनू सूद भी नजर आएंगे।

Related posts

गौतमबुधनगर मे आयोजित किया जा रहा है,आरटीसी 231 नव चयनित पुलिसकर्मियों को दी जा रही है ट्रेनिंग

First Opinion News

‘2 स्टेट्स’ प्यार और शादी के बीच की मनोरंजक कहानी

firstopinion

राजधानी के बाद अब केंद्र पर आप की नजर

firstopinion