NCR NEWS

वैट सेटलमेंट के नाम पर 1.21 करोड़ का गबन,अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें अभियुक्त द्वारा वेट सेटलमेंट के नाम पर पीड़ित से एक करोड़ से भी ज़्यादा की ठगी की गई है। थाना सेक्टर-142 पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी वैट सेटलमेंट आदेश तैयार कर वादी की कंपनी के लगभग ₹1.21 करोड़ का गबन करने वाले अभियुक्त को गुरुग्राम सेक्टर-32 से गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल के अनुसार, पीड़ित द्वारा 5 अगस्त को थाना सेक्टर-142 में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्त चैतन्य चौहान उर्फ चमन सिंह, जो पीड़ित की कंपनी में पूर्व मैनेजिंग टेक्सेशन के पद पर कार्यरत था, ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वैट टैक्स भुगतान के फर्जी सेटलमेंट आदेश तैयार किए और इस माध्यम से कंपनी के लगभग ₹1.21 करोड़ की हेराफेरी कर डाली।

इस संबंध में थाना सेक्टर-142 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अभियुक्त चमन सिंह, जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है, कंपनी से घोटाला करने के बाद वर्तमान में गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

Related posts

नोएडा सेफ सिटी परियोजना की प्री-बिड मीटिंग,130 से अधिक MSI और OEM प्रतिनिधि हुए शामिल।

First Opinion News

नोएडा में धर्मांतरण कर जबरन शादी कराने के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

Ghaziabad News:पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी धर्मेंद्र उर्फ टिड्डी हुआ ढेर।

First Opinion News

Leave a Comment