NCR NEWS

दादरी, पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लेग मार्च

ग्रेटर नोएडा दादरी उप जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा पुलिस बल के साथ दादरी शहर में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं चौराहों पर पुलिस एवं प्रशासन के माध्यम से फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च उप जिलाधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ । फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दादरी नगर के समस्त मतदाताओं का आह्वान किया गया कि उनके द्वारा 26 नवंबर को आयोजित होने वाले मतदान में अपने मत का प्रयोग स्वतंत्र होकर करें। और किसी के दबाव में आकर या किसी लालच में आकर अपने मत का प्रयोग न करें । इस कार्य में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सभी मतदाताओं के साथ है । यदि कही ऐसी कोई जानकारी प्राप्त हो कि कहीं पर मतदाताओं को लालच दिया जा रहा है या किसी प्रकार का दबाव दिया जा रहा है। ऐसे प्रकरण में तत्काल उप जिलानिर्वचन अधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस को तत्काल अवगत कराएं।

Related posts

नोएडा मीडिया क्लब की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, शोकसभा आयोजित।

First Opinion News

वैट सेटलमेंट के नाम पर 1.21 करोड़ का गबन,अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज़े से 2.90 लाख रुपये नकद व हाइड्रा बरामद।

First Opinion News