NCR NEWS

Ghaziabad News:घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान, हजारों घरों का किया गया निरीक्षण। 

 

मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए गंभीरता से करें कार्य: जिलाधिकारी।

गाजियाबाद जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद में सोमवार को घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान चलाया गया।

बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया गया मतदाताओं का सत्यापन। 

अभियान के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया। इस दौरान हजारों घरों का निरीक्षण कर नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, विवरण में आवश्यक सुधार कराने तथा मतदाता सूची में अपनी डिटेल्स की जांच करने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान हजारों नागरिकों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन किया। पात्र नागरिकों को फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने तथा सूची में संशोधन कराने की जानकारी भी दी गई।

अनुपस्थित पाए गए BLO के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश।

रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित पाए गए बीएलओ के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

छूटे हुए मतदाता संबंधित बीएलओ के माध्यम से या https://voters.eci.gov.in/ आवेदन कर सकते है आवेदन।

नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से आवेदन कर सकता है।

Related posts

Gautambudh Nagar:नोएडा पुलिस कमिश्नर ने किए वरिष्ठ पुलिस आधिकारियों के तबदले।

First Opinion News

डिलीवरी बॉय दोस्तों के साथ मिलकर करता था, चोरी। 6 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल फोन बरामद।

First Opinion News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर की, फूलों की बरसात

First Opinion News

Leave a Comment