NCR NEWS

मनचाहा किराया वसूलने पर परिवहन विभाग ने 7ऑटो किये सीज़

नोएडा परिवहन विभाग को निरंतर ऑटो चालकों द्वारा सवारियों से मनचाहा किराया वसूलने की शिकायत मिल रही थी । मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में गहनता से जांच करते तुरंत प्रभावी कार्यवाही की जाए। इस क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन  द्वारा अभियान चलाकर बढाये गये किराए की जांच की गई। जिसमें आज उनके द्वारा 7 आटो संचालकों के द्वारा ज्यादा किराया वसूल करना पाया गया । इसे उन्होंने बहुत ही गंभीरता के साथ लेते हुए सभी 7 आटो को सेक्टर 62 नोएडा के थाना में सीज कर दिया गया है। इसी प्रकार की कार्रवाई एसके सिंह के द्वारा विगत दिवस भी की गई थी। एआरटीओ एस के सिंह ने बताया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा।  बढ़े हुए किराए प्राप्त करने वाले और ऑटो संचालकों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी की जाएगी ।

Related posts

पुलिस और FDRC मिलकर कर रहे है पारिवारिक विवाद संबंधित मामलों में काउंसलिंग,परिवारों को टूटने से बचाने के लिए सराहनीय कदम।

First Opinion News

डीजे बजाने पर ग्रामीणों ने परिवार का किया सामाजिक बहिष्कार, पंचायत का फैसला ना मानना पड़ी भारी।

First Opinion News

दादरी, पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लेग मार्च

firstopinion