NCR NEWS

नोएडा के डूब क्षेत्र के लिए खुशखबरी, कॉलोनियों में शुरू हुई मीटर लगाने की प्रक्रिया।

 

नोएडा के डूब क्षेत्र स्तिथ कॉलोनी वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। डूब क्षेत्र के चोटपुर, छिजारसी,गढ़ी गांव समेत आसपास की कॉलोनियों में वैध बिजली कनेक्शन देने का काम आखिरकार शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में डूब क्षेत्र में बसे लोगों को वैध बिजली कनेक्शन देने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद बिजली विभाग ने सर्वे कर कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज कर दी है और अब घर-घर जाकर मीटर लगाए जा रहे हैं।

मीटर कनेक्शन लगवाने के लिए मकान मालिक को मकान की रजिस्ट्री,आधार कार्ड और अन्य संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे। गौरतलब है कि, बिजली विभग द्वारा इस क्षेत्र के लाखों लोगों के बिजली कनेक्शन अवैध बताते हुए काट दिए गए थे, जिससे लाखों लोग अँधेरे मे रहने को मजबूर थे।

2 लाख आबादी को सीधा लाभ।

इस इलाके में करीब 2.5 लाख की आबादी रहती है। लंबे समय से यहां के लोग वैध कनेक्शन की मांग कर रहे थे। वैध कनेक्शन न होने की वज़ह से बिजली विभग द्वारा लाखों लोगों के कनेक्शन काट दिए गए थे। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और लाखों लोगों ने राहत की सास ली है।फिलहाल इलाके में मीटर वितरण और कनेक्शन का काम तेजी से चल रहा है और लोगों में खुशी का माहौल है।

Related posts

सपा नेता अक्षय चौधरी ने दादा की याद में कराया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, राजकुमार भाटी और वीरसिंह यादव ने किया शुभारंभ

First Opinion News

जन कल्याण व पर्यावरण हितकारी है, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिलाधिकारी

First Opinion News

अनोखे अंदाज़ में मनाया नया साल जरूरतमंदों को खिलाया खाना और बाँटे गर्म कपड़े

firstopinion

Leave a Comment