NCR NEWS

एक विधायक ऐसा भी,छात्र को दिए पढाई के लिए 1 लाख रूपए

 

हापुड़ आज विधायक विजय पाल ने एक ऐसा कार्य क्या है जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। उन्होंने एक बच्चे को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग किया है,जानकारी के अनुसार आईआईटी मे नंबर आने के उपरांत फीस जमा करने में असमर्थ छात्र रितेश कुमार को आर्थिक मदद की आवश्यकता थी, और विधायक द्वारा उसे आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। विधायक ने छात्र को एक लाख रुपए का चेक दिया है। दरअसल रितेश एक मेधावी छात्र है, जिसका आईआईटी मे नंबर आ गया था। परिवार की माली हालत ठीक नही होने के कारण फीस जमा करने मे असमर्थ था। हापुड़ के सदर विधायक विजय पाल को इस बारे मे ज्ञात हुआ तो उन्होंने छात्र की मदद का वादा किया था। आज हापुड़ के डॉ भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय में विधायक द्वारा छात्र को फीस जमा करने हेतु एक लाख रुपए की आर्थिक मदद के रूप मे दिए । इस अवसर पर रामसाह, रामकिशन,लेखराज सिंह, वेदप्रकाश, अशोक कुमार, हितेश मोदी, जीत सिंह, मुकेश भारती , शगोपाल , अजय भास्कर , अनिल त्यागी , सुरेन्द्र कुमार, हेमंत सैनी, चंद्र मोहन सहित समिति के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related posts

गौतमबुद्धनगर पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल

firstopinion

गाज़ियाबाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मे तोड़- फोड़ करने वाले अभियुको को किया गिरफ्तार

First Opinion News

फलैदा कट यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाली भाकियू लोकशक्ति की महापंचायत को लेकर बैठक आयोजित

First Opinion News

Leave a Comment