NCR NEWS

इन तारीखों को ग्रेटर नोएडा में बंद रहेंगे रेलवे फाटक

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा वासियों को मरम्मत कार्य के चलते परेशानी का सामना करना पड सकता है ।  मरम्मत कार्य के कारण निम्न तिथियों को रेलवे फाटक बंद रहेंगे दिनांक 1 दिसंबर सुबह 8:00 बजे से दिनांक 3 दिसंबर की शाम 20:00 बजे तक दनकौर एवं अजायबपुर रेलवे स्टेशन के मध्य ग्राम रिठौरी का रेलवे फाटक मरम्मत कार्य होने के कारण बंद रहेगा । उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ग्राम पल्ला के नजदीक रेलवे फाटक 2 दिसंबर की सुबह 8:00 बजे से 4 दिसंबर की शाम 8:00 बजे तक भी ओवर हांलिंग एवं मरम्मत कार्य किए जाने के कारण बंद रहेगा। उन्होंने समस्त जनसामान्य का आह्वान किया है कि असुविधा से बचने के लिये इस बीच में यातायात के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे ।

Related posts

पुलिस मुठभेड के दौरान 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार। 

First Opinion News

भारतीय किसान यूनियन भानु छोड़कर हज़ारों कार्यकर्ता भारतीय किसान यूनियन शक्ति मे हुए शामिल

First Opinion News

गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की दो दर्ज़न से ज़्यादा दो पहिया वाहन बरामद।

First Opinion News