NCR NEWS

Ghaziabad:गाज़ियाबाद,4 लाख से अधिक छात्रों को मिली छात्रवृत्ति की सौगात।

 

विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाईव प्रसारण।

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 4,60,559 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148.04 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति की धनराशि जमा की गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण जनपद गाजियाबाद में भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों में देखा गया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा पात्र विद्यार्थियों तक छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचाने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त हुई। इस के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया गया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, पूर्व महापौर आशु वर्मा, निगम पार्षद प्रदीप, शिक्षक, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

शीतलहर को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, सम्बंधित अधिकारीयों को दिए निर्देश

First Opinion News

प्राधिकरण के अधिकारियों ने बरौला का किया दौरा, ख़राब रोड और नाली जल्द ठीक करने का दिया आश्वासन

First Opinion News

उत्तर प्रदेश के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) नाम से बनाया नया संगठन

First Opinion News

Leave a Comment