NCR NEWSUncategorized

रॉन्ग साइड जाने से रोका तो ट्रैफिक कांस्टेबल पर पत्थर से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार।

 

गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में 11 सितंबर की शाम ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक पुलिस के जवान पर वाहन चालक ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षी शशिकांत शाम के समय अपने ड्यूटी प्वाइंट पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी रॉन्ग साइड से जाने की कोशिश कर रही थी। आरक्षी द्वारा रोके जाने पर वाहन चालक गौरव चौधरी गाड़ी से उतरा और पत्थर से हमला कर मौके से भाग गया।

घायल सिपाही को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सुरक्षित बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी अभियुक्त गौरव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

इस प्रकरण में उचित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज़ कर ली गई है,कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा ट्रकों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 3 वाहन (गुड्स कैरियर ट्रक) बरामद

First Opinion News

पटेल की प्रतिमा के लिए गौतमबुद्ध नगर से जाएगा लोहा

firstopinion

क्षेत्र के विकास के लिये साईकिल यात्रा पर निकले पूर्व निगम पार्षद 14 बार साईकिल पर आ चुके है मध्यप्रदेश से दिल्ली

firstopinion

Leave a Comment